समारोह के अंतर्गत जवानों एवं बल सदस्यों के बीच योगाभ्यास, “Run for Unity”, वृक्षारोपण, श्रमदान तथा बड़ाखाना सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से बल सदस्यों में एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर *10वीं वाहिनी के कमान अधिकारी श्री जेम्स पॉल किंडो, **सहायक कमांडेंट श्री ए.के. दास, **इंस्पेक्टर श्री अरुण दुबे, **डिविजनल इंस्पेक्टर श्री कुलदीप खलखो, **इंस्पेक्टर श्री अरुण सिंह, *इंस्पेक्टर श्री रूपेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं बल सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने RPF की गौरवशाली परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।