Breaking News

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर कीअध्यक्षा श्रीमती मेघना गर्ग के नेतृत्व मेंअखिल भारतीय ड्राईंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Share This News

हाजीपुर: 20.09.2026

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती मेघना गर्ग के नेतृत्व में आज दिनांक 20.09.2026 को ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट ड्राईंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हाजीपुर मुख्यालय के दो परीक्षा केन्द्रों एवं महेन्द्रूघाट, पटना के एक परीक्षा केंद्र पर किया गया ।

इस आयोजन के अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्षा श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, उप सचिव श्रीमती श्रीमती प्रियंका सिंह एवं कार्यकारिणी की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं ।

इस प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों के 255 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । महिला कल्याण संगठन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में कलात्मक क्षमता, रचनात्मकता और प्रतियोगी भावना को प्रोत्साहित करना रहा । इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की ओर से बच्चों को फ्रुटी, चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट के साथ डाम्स कलर सेट बॉक्स उपहार स्वरूप वितरित किया गया।

Leave a comment