धनबाद थाना परिसर में ‘हरित वाटिका’ का उद्घाटन, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया लोकार्पण

Share This News

धनबाद: पर्यावरण संरक्षण और थाना परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से धनबाद थाना परिसर में नवनिर्मित “हरित वाटिका” का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का लोकार्पण बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया।
समारोह में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मो. याकूब और डीएसपी प्रकाश सोय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस पूरी पहल में धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही। आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने एसएसपी प्रभात कुमार व उनकी टीम के दूरदर्शी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जर्जर व्यवस्थाओं को बदलकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करना आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि थाने में आने वाली आम जनता के बैठने और सम्मानजनक स्वागत की अच्छी व्यवस्था होना प्राथमिकता है, ताकि वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। यह हरित वाटिका न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संवेदनशीलता का भी संदेश देगी।

Leave a comment