सावन मिलन समारोह से महिलाओं में एक भावनात्मक जुड़ाव लगा रहता है : ज्योति शर्मा
धनबाद । धनबाद के बलियापुर रोड स्थित धांगी मोड़ के समीप स्थित सूर्या हइलैंड सिटी में ज्योति शर्मा के नेतृत्व में एक भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सावन मिलन समारोह में सूर्या हाइलैंड सिटी की महिलाएं हरि – हरि साड़ीयों एवं हरी- हरी चूड़ियों में सज – धज कर सभी ने अपने हाथों में मेहंदी रचाकर, सावन मिलन समारोह के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा सावन के झूले एवं नृत्य व संगीत का भी जबरदस्त आयोजन किया गया था। सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत का प्रस्तुति किया। इस दौरान सावन मिलन समारोह के आयोजनकर्ता ज्योति शर्मा ने बताया कि यह सावन मिलन समारोह महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है। सावन महीने में महिलाएं पूरे सावन मास बाबा भोले एवं माता पर्वती का व्रत रखती हैं, श्रावण मास का समापन होने जा रहा है, 28 अगस्त पूर्णिमा को रक्षाबंधन दिन इस वर्ष के सावन माह की समाप्ति हो जाएगी। सभी महिलाएं भोले बाबा से अपने सौभाग्य की कामना करती है। सावन मिलन समारोह इसी का प्रतीक है। इसके अलावा इसी बहाने सभी महिलाओं का एक दूसरेसे मिलना-जुलना भी हो जाता है। आज के जिंदगी के भाग दौड़ में सभी के पास समय की बहुत कमी होती है जिसके कारण लोगों का आपस में मिलना जुलना काम हो गया है, इस सावन मिलन समारोह में सभी महिलाएं उत्साहपूर्वक एक दूसरे से मिलजुल रही है। इससे एक भावनात्मक जुड़ाव भी लगा रहता है।
इस सावन मिलन समारोह में सूर्या हायलैंड सिटी की सैकड़ों महलाओं ने भाग लिया, जिसमें ज्योति शर्मा के अलावा बिभा पसाद, सुलक्षणा सिंह, ममता सिन्हा, ज्योति विशकर्मा, अनीता शर्मा, प्रीति गुप्ता , मधु बंसल, बबली श्रीवास्तव, रानी शर्मा, बिंदु सिंह, अनीता, सुषमा सिंह, सारिका श्रीवास्तव, रीना कुमार, सरिता सिन्हा, रश्मि शर्मा, आरती श्रीवास्तव, प्रिया सिन्हा एवं सुजाता मुख्य रूप से शामिल हुईं।