उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय में आयोजित हुआ जनता दरबार

Share This News

कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी श्री नियाज अहमद एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में पेंशन, आंगनवाड़ी सहायिका चयन, नियोजन, स्थानांतरण,जन्म प्रमाण पत्र, मारपीट, राशन कार्ड, सरकारी योजना, भूमि विवाद, पेयजल, सड़क, आवास सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करें।

Leave a comment