धनबाद: कोयला नगर स्थित निर्माणाधीन पवित्रम सेवा धाम में चलाए जा रहे एक विशाल वृक्षारोपण अभियान के तहत आज भी अनेकों उपयोगी औषधीय पौधे और बीज लगाए गए।संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय बीज और पौधे रोपे।सभी ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करने, घर से निकलते समय कपड़े का थैला और स्टील की बोतल साथ रखने का सामूहिक वचन लिया।
पिछले चार सप्ताह से यहाँ औषधीय पेड़ लगाने का कार्य लगातार चल रहा है ,
इस अनूठी पवित्रम औषधि वाटिका’ को तैयार करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से दुर्लभ बीजों को विशेष रूप से मंगाया गया है। यह वाटिका न केवल पर्यावरण का संरक्षण करेगी, बल्कि युवाओं को हमारी प्राचीन व पारंपरिक औषधियों के चमत्कारी लाभों से परिचित कराकर घर-घर आयुर्वेद के संदेश को धरातल पर उतारेगी।
पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षों से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में स्वास्थ्य जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाते रहे हैं।नागरिकों से अभियान में जुड़ने की अपील संस्था ने धनबाद के सभी जागरूक नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भावुक अपील की है।