श्रावणी मेले के मद्देनज़र धनबाद स्टेशन पर विशेष यात्री सेवा अभियान शुरू

Share This News

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालु कांवरियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.08.2026 को धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया।
इस दौरान कांवरियों को उचित प्लेटफॉर्म, ट्रेनों की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन, यात्री सुविधाओं की जानकारी तथा आवश्यकतानुसार अन्य सहयोग प्रदान किया गया। रेलवे कर्मियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों ने यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से यात्रा करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।

Leave a comment