पिंटू कुमार सिंह ने यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपा

Share This News

धनबाद/ नई दिल्ली: शुक्रवार को रेल भवन नई दिल्ली में जनता दल यू के राज्यसभा सांसद सह रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खीरु महतो तथा हाजीपुर जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सह धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चार मांगों के लिए ध्यान आकर्षित किया गया कि धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ जिला चैनपुर फाटक पर बहुत दिनों से ओवरब्रीज का टेण्डर छः वर्ष पूर्व हो चुका है लेकिन अभी तक उसका काम भी ठीकेदार शुरू नहीं किया गया है। इसका कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। हावड़ा से गया तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तार किया जाय जिससे रेल का आमदनी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।धनबाद रेल मण्डल मुख्यालय से बंगलौर, पुणे एवं नई दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन चलायी जाय।धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत खासकर धनबाद, गोमो, कोडरमा, कतरास इत्यादि स्टेशनों में साफ-सफाई की व्यवस्था जो निजी एजेन्सी को दिया गया है वह पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है और रेल से लाखों रूपया की कमाई करता है जिसकी जांच करायी जाय।

Leave a comment