135 मरीज का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया
धनबाद: शुक्रवार को पाटलीपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड, द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पॉलिटेक्निक रोड, परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।
शिविर में पाटलीपुत्र अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. मणि कुमार एम.डी., फिजीशियन, डॉ. प्रकाश कुमार झा डी.एम., गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ. विकास कुमार बी.डी.एस., डेंटल, डॉ. मुक्ति किशोर जनरल फिजीशियन तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रशांत मंडल नेत्र विभाग शामिल थे।अस्पताल की ओर से सभी प्रतिभागियों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं पल्स की जांच की गई।शिविर में कुल 135 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें गैस्ट्रो विभाग के 43, डेंटल विभाग के 14, जनरल फिजीशियन के 56 तथा नेत्र विभाग के 22 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान कई ऐसे मरीज भी मिले, जिन्हें विस्तृत जांच एवं बेहतर उपचार के लिए पाटलीपुत्र अस्पताल आने की सलाह दी गई।इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक रोड, धनबाद के सभी कर्मचारियों का पाटलीपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद में झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत सीजीएचएस दरों पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर की सफलता में संस्थान के प्रभारी आनन्दी रजवार एवं उपेंद्र कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय पर रोगों की पहचान और उपचार के लिए प्रेरित करते हैं।
पाटलीपुत्र अस्पताल की स्वास्थ्य टीम में सोमनाथ सिंह, मुकेश कुमार, मुस्कान, गुलनाज, मल्लिका सेम, सुमन, अमीर एवं राजन जी ने सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कुसुम न्यूज़ से मुस्कान कि रिपोर्ट