धनबाद/जमशेदपुर: टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट एवं झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में सेकंड रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीवी सुंदर रमन ,वाइस प्रेसिडेंट,कॉरपोरेट टाटा स्टील ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पिकलबॉल जैसे तेजी से उभरते खेल युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं तथा टाटा स्टील खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर चीफ स्पोर्ट्स मुकुल चौधरी, स्पोर्ट्स हेड मनीष सिन्हा मैनेजर उमेश कुमार विक्रम, असिस्टेंट मैनेजर अनन्या लेप्पी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की।झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार ने कहा कि टाटा स्टील के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता राज्य में पिकलबॉल खेल के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिला तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पिकलबाल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारीयो मे रंजन गुप्ता, प्रमोद कुमार, अपूर्व गुप्ता तथा प्रभात कुमार ,सुरजीत सिंह,बी.सुधीर, आकाश गुहा का विशेष योगदान रहा। सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।