धनबाद:झारखंड के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य के प्रतिभाशाली फुटबॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी 10वें इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु टीम धनबाद से आसनसोल और आसनसोल से पूर्वांचल एक्सप्रेस से नेपाल के लिए रवाना हुए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम का नेतृत्व अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा। श्री चैतन्य स्कूल के परवेज आलम, डी नोबिली स्कूल के अंकित श्रीवास्तव तथा जी. एम. पब्लिक स्कूल, चैतागोमोह के बाबल कुमार टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं मनोबल बढ़ाने के लिए गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो तथा कोच कैलाश महतो भी टीम के साथ नेपाल रवाना हुए हैं।राज्यवासियों को उम्मीद है कि झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक सफर पर पूरे झारखंड की शुभकामनाएँ उनके साथ हैं। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि झारखंड की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है।