रजत जयंती वर्ष में सामाजिक सेवा को और गति देगा मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा

Share This News

धनबाद:मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा की ओर से शुक्रवार को पुराना बाजार स्थित शाखा भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था से जुड़े सदस्यों के योगदान का सम्मान करना तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लेना था। समारोह में शाखा की गतिविधियों की समीक्षा की गई और समाज के जरूरतमंद लोगों तक अधिक से अधिक सहयोग पहुंचाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ईशा अग्रवाल ने कहा कि संस्था इस वर्ष अपना 25वां रजत जयंती वर्ष मना रही है। इस अवसर पर वर्षभर विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाखा प्रत्येक माह चार से पांच कार्यक्रम आयोजित करती है, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे अभियान शामिल रहते हैं।उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की। समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन समाजहित में निरंतर सेवा करने के संकल्प के साथ हुआ।सम्मान समारोह में वर्तमान अध्यक्ष ईशा अग्रवाल,सचिव पूजा खीरवाल, संस्थापक अध्यक्ष किरन रिटोलिया,प्रांतीय पदाधिकारी पूनम केडिया संरक्षक सीमा सुलतानिया , रेखा राही,पूर्व अध्यक्ष सुनीता जिंदल,मधु अग्रवाल राधा नरनौली ज्योति पटवारी मेघा शर्मा उपस्थित थीं।

Leave a comment