-प्रिंस खान और गोपी खान के इशारे पर जमीन कारोबारी और होटल व्यवसाय की हत्या करने की योजना बना रहे प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा ।
गुप्त सुचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में भुली ओपी क्षेत्र के बी.पालटेक्निक के पास जंगल में गुलाम गौस उर्फ छोटु कुरेशी और शोएब कुरेशी को हथियार के साथ घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे इसी दौरान पुलिस ने दोनों को दो देशी पिस्टल पांच जिन्दा कारतूस और दो जिन्दा बम के साथ अपराधियों को पकड़ा गया । शोएब कुरैशी पुर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है । सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की प्रिंस खान और गोपी खान के कहने पर दोनों अपराधियों द्वारा वासेपुर के जमीन कारोबारी और होटल कारोबारी को मारने की योजना बना रहे थे और कई दिनों से रैकी कर रहे थे ।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।इनके पास से दो पिस्टल पांच कारतूस दो जिन्दा बम बरामद किया गया है ।बरामद हथियार में मेड इन इटली लिखा है । फिलहाल पुलिस पकड़े गए अपराधियों से मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है ।