धनबाद: शनिवार को जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो व धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिले। इस दौरान झारखंड के संगठन पर विशेष रूप से चर्चा हुई। राज्यसभा सांसद खीरु महतो के आग्रह पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत जल्द झारखंड आने की बात कही।