Breaking News

धनबाद राउंड टेबल 342 की 7वीं वार्षिक आम सभा एवं भव्य पदभार हस्तांतरण समारोह संपन्न

Share This News

धनबाद:सामाजिक सेवा एवं फ्रीडम थ्रू एजुकेशन के उद्देश्य को समर्पित धनबाद राउंड टेबल 342 की 7वीं वार्षिक आम सभा एवं पदभार हस्तांतरण समारोह सोनार बांग्ला रिजॉर्ट में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 30 परिवारों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने अपने सफल कार्यकाल का समापन करते हुए नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी। निवर्तमान अध्यक्ष ट्र. सूरज सारिया, सचिव ट्र. अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष ट्र. अंकित उपाध्याय, उपाध्यक्ष ट्र. रोहित अग्रवाल एवं आई.पी.सी. ट्र. अनुप गोयल ने पूरे वर्ष किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक परियोजनाओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों, स्क्वायर लेग्स एवं परिवारों का आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। नई टीम में अध्यक्ष ट्र. रोहित अग्रवाल, सचिव ट्र. अंकित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ट्र. हरगोबिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष ट्र. विनीत लोहारीवाल एवं आई.पी.सी. ट्र. सूरज सारिया शामिल हैं।

समारोह के दौरान वर्षभर उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों एवं परिवारों को विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके समर्पण एवं सेवा भावना का सम्मान किया गया। साथ ही पूरे वर्ष की उपलब्धियों एवं यादगार पलों को आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया गया, जिसने सभी उपस्थित सदस्यों को भावुक कर दिया तथा बीते वर्ष की स्वर्णिम स्मृतियों को पुनः जीवंत कर दिया।

फेलोशिप, सम्मान समारोह, पारिवारिक सहभागिता एवं उल्लास से भरपूर इस आयोजन ने धनबाद राउंड टेबल 342 की एकजुटता, मित्रता एवं समाज सेवा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया। नई कार्यकारिणी ने आगामी वर्ष में शिक्षा, सेवा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रभावशाली कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a comment