केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अमरेश सिंह ने दी 75 वें जन्मदिन की बधाई

Share This News

धनबाद /नई दिल्ली :धनबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेश सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास 17, अकबर रोड नई दिल्ली में उनके 75 वें जन्मदिन पर मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। साथ ही अंगवस्त्र ओढाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अमरेश सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के सर्वमान्य नेता एवं राष्ट्र गौरव, हम सबके संरक्षक यशस्वी एवं लोकप्रिय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदैव स्वस्थ रहे, दीघार्यु बने रहे। इसी तरह से ऊर्जावान रहते हुए सवा सौ करोड़ देशवासियों की एवं सम्पूर्ण राष्ट्र की रक्षा करते रहे बस यही बाबा विश्वनाथ भगवान एवं माँ विंध्यवासिनी से कामना करता हूं। साथ ही अमरेश सिंह ने जानकारी दी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से झारखंड में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती व राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई।

Leave a comment