झरिया. विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान में कांग्रेस पार्टी लगातार सक्रिय भागीदारी निभा रही है। पार्टी का एक मात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।
इसी क्रम में झरिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 134 पर कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी ने बीएलए-2 की भूमिका निभाते हुए मतदाताओं के बीच पहुंचकर इंयुमरेशन फॉर्म वितरित किए। उन्होंने मतदाताओं को फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने या अपडेट कराने में परेशानी न हो।
कार्तिक हाड़ी ने बताया कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के महत्व से अवगत कराने तथा उन्हें समय पर फॉर्म भरकर जमा करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगों की सहायता कर रहे हैं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और शुद्ध बनी रहे।
इस मौक़े पर बीएलए मधु वर्मा, पर्यवेक्षक मॉर्निंग. साजिद हुसैन और वालेंटियर अखिलेश सिंह बीएलए 2 भोला हाड़ी मौजूद थे।