जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के लिए धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 13 लाख 04 हजार 882 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया जा चुका है। जबकि 2 लाख 87 हजार 639 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
विधानसभा वार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सिंदरी विधानसभा में 269061, निरसा में 242825, टुंडी में 236973, धनबाद में 223712, बाघमारा में 179574, तथा झरिया विधानसभा में 152741 सहित 13,04,882 ईएफ का वितरण किया गया है। जबकि निरसा में 78839, सिंदरी में 68199, टुंडी में 49644, बाघमारा में 37850, धनबाद में 28088 तथा झरिया विधानसभा में 25019 सहित 2,87,639 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं, ताकि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।