पटना में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मिले धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह

Share This News

धनबाद। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा पिंटू कुमार सिंह ने पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद द्वारा आयोजित बैठक में भी भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, पार्टी की नीतियों तथा विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और सुझावों को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment