विश्व योग दिवस पर धनबाद के सूर्या हाइलैंड सिटी में महिलाओं द्वारा विशेष योगा कैंप का आयोजन

Share This News

धनबाद। धनबाद के सारायढेला थाना अंतर्गत धांगी मोड. बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी में महिलाओं के लिए विशेष योगा कैंप का आयोजन किया गया। इस योगा कैंप में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूर्या हाइलैंड सिटी सोसाइटी के करुणा 11 बंगलो के छत पर योगा कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें सुषमा सिंह एवं ज्योति शर्मा का इस योग कैंप का आयोजन में मुख्य भूमिका रही। सुषमा सिंह के द्वारा सभी महिलाओं को योग के गुण सिखाए गए, और योग से निरोग कैसे रह सकते हैं यह भी बताया गया। इस अवसर पर योग करने आई सभी महिलाओं ने यह शपथ लिया कि वे लोग प्रतिदिन योग करेंगे और निरोग रहेंगे। इस अवसर पर ज्योति शर्मा ने बताया कि योग हमारे शास्त्र और संस्कृति का एक अंश है, आज हमारे प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मना रहा है। योग से सिर्फ लोग निरोगी नहीं रहते हैं योग से मन की शांति भी मिलती है। विश्व शांति में योग एवं भारत का अग्रणी भूमिका रहेगी।
योग करने आई महिलाओं में मुख्य रूप से सुषमा सिंह एवं ज्योति शर्मा के अलावा बीभा प्रसाद, कंचन सिंह, प्रीति गुप्ता, बीभा सिंह, रेणू उपाध्याय, रानी शर्मा, बबीता सलूजा, ममता, बिंदु शर्मा, रानी शर्मा एवं अनीता शर्मा मुख्य रूप से शामिल रही।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment