धनबाद: 17.06.26
रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के मद्देनजर आज दिनांक 17.06.26 को माननीया महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार सह सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा नावाडीह स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर गाड़ी संख्या 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर अन्य माननीय अतिथि गणमान्य, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे |
गाड़ी संख्या 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस का नावाडीह स्टेशन पर आगमन समय 16:21 बजे तथा प्रस्थान समय 16:23 बजे है | इसी प्रकार दिनांक 23.06.26 से गाड़ी संख्या 14050 दिल्ली- गोड्डा एक्सप्रेस 08.53 बजे नावाडीह पहुंचेगी तथा 08.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी |