देव कुमार वर्मा को मिली बीसीसीएल प्रभारी की भूमिका
धनबाद: बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन बीसीसीएल की ओर से बुधवार को मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राम दुलार ने किया जबकि संचालन महासचिव भोला यादव ने किया। कार्यक्रम में बीसीसीएल,सीएमपीडीआईएल,वाशरी डिवीजन ,लोदना ,कुसुंडा भौरा अन्य विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मिलन समारोह के दौरान प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे और एसोसिएशन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी ने ओबीसी कर्मचारियों के कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कोयला भवन के अधिकारी देव कुमार वर्मा को एसोसिएशन का प्रभारी बनाए जाने पर गुलदस्ता व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने श्री वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनसे एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई।इस अवसर पर अध्यक्ष राम दुलार सिंह, महासचिव भोला यादव ,मीडिया प्रभारी राम नारायण,राहुल नारायण,बिरेन गोप,कुमार मनोज, अशोक वर्मा ,दिनेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार चंदवंसी गणेश ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह यादव,मनीष कुमार, दयाराम ,राज किशोर, रोहित,महेंद्र महतो,अनिरुद्ध साव , प्रदीप कुमार महतो, राम प्रवेश यादव, राज कपूर प्रसाद आदि थे।