माननीय विधायक सिंदरी श्री चन्द्रदेव महतो की उपस्थिति में आज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बलियापुर प्रखंड सभागार में जाहेर थान और सरना स्थल के लिए पूजन सामग्री आपूर्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके तहत बलियापुर प्रखंड के ग्राम पंचायत परसबनियाँ बालिचिरका जाहेर थान के नंदलाल टुडू, कुसमाटांड़ के सुरेश बास्की, आमझर के लोगन मांझी व रांगामाटी के चाँद बास्की सहित 04 जाहेर थानों के मांझी हड़ाम के बीच धार्मिक अनुष्ठानों के लिए वस्त्र, बर्तन एवं अन्य सभी आवश्यक पूजन सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बलियापुर) श्री प्रभास चन्द्र दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीपीआरओ) मो. आलम, क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।