सीआईएमएफआर बरवा रोड परिसर में स्टाफ क्लब जिम्नेजियम का उद्घाटन, कर्मचारियों को मिली फिटनेस की नई सौगात

Share This News

दिनांक 09 जून 2026 को सीएसआईआर-सीआईएमएफआर, बरवा रोड परिसर में स्टाफ क्लब जिम्नेजियम का उद्घाटन प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा, निदेशक, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर एवं अध्यक्ष, स्टाफ क्लब द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रो. मिश्रा ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए जिम्नेजियम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा इसे स्टाफ कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

जिम्नेजियम की स्थापना एवं उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विशाल चौहान, डॉ. आनंद सिंह, श्री आदित्य मैनाक, श्री प्रियम मुखर्जी, श्री आकाश कुमार कर्ण, श्री अभिषेक पांडेय, श्री गौरव रघुवंशी, श्री संजीव कुमार वर्मा, श्री अभिषेक महतो एवं श्री सौरभ सिंह का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की तथा स्टाफ क्लब को इसके लिए बधाई दी।

Leave a comment