विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायाधीश ने किया पौधरोपण

Share This News

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट धनबाद के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में न्यायाधीशगणो ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
न्यायाधीश ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्राधिकरण के सचिव सावर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम, न्यायालय कर्मियों ने भी पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a comment