धनबाद: 01.06.26
आज दिनांक 01.06.26 को धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अठारहवें दिवस के अवसर पर व्यापक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया | अभियान के तहत मंडल की विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा इसके उपयोग को न्यूनतम करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई | साथ ही सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने, डस्टबिन के समुचित उपयोग तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया | इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक थैलियों के विकल्प को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच बड़ी संख्या में जूट एवं कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया | अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे कॉलोनियों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना तथा कचरा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था |