पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह

Share This News

पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को पिंटू कुमार सिंह ने पूरी क्षमता के साथ पूरा किया है: नीतीश कुमार

धनबाद /पटना:रविवार को धनबाद जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह पटना के सात सर्कुलर रोड में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से उनके आवास पर मिले। मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य की चर्चा हुई। पिंटू कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि पिंटू कुमार सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जदयू पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ कर किया है। पिंटु कुमार सिंह ने पार्टी के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अपनी जिम्मेदारियां को पूरी क्षमता के साथ पूरा किया है।साथ ही वफादारी के साथ लंबे समय तक जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया है व अपने दायित्व को पूरा करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। जिसका पुरस्कार पार्टी की तरफ से पिंटू कुमार सिंह को बहुत शीघ्र मिलेगा।

Leave a comment