शुभआरंभ वेलफेयर ट्रस्ट का चिलचिलाती धूप में राहगीरों को जल एवं ओआरएस वितरण

Share This News

धनबाद: शुभ आरंभ वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा रविवार को रणधीर वर्मा चौक पर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए राहगीरों, जरूरतमंदों और मजदूरों के बीच जल एवं ओआरएस का वितरण किया गया। मौके पर ट्रस्ट की सदस्य इंदिरा अधिकारी ने बताया कि अपनी छोटी से कोशिश से किसी के जीवन को बेहतर बनाने का शुभारंभ करें।एक महिला राहगीर ने कहा शुभ आरंभ का ये गर्मी में जीवनरक्षक कार्य है। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष भावना सिंह, इंदिरा अधिकारी, राखी प्रसाद, अनामिका, प्रदीप अधिकारी, विकास श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अंदालिब अज़राक्वी कार्तिक राज मौजूद रहे।

Leave a comment