Breaking News

बरमसिया शनि मंदिर सेवा समिति का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, गणमान्य हुए शामिल।

Share This News

धनबाद। बरमसिया स्थित शनि मंदिर सेवा समिति के एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर शनिवार को मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम एवं उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिदेव की पूजा-अर्चना व आरती से हुई। इस अवसर पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।दिलीप सिंह ने मेयर संजीव सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश सचिव श्वेता किन्नर, पतंजलि परिवार के जिला संयोजक मनजीत सिंह सामाजिक संस्था मुस्कान एक प्रयास की ललिता चौहान, भाजपा नेत्री बॉबी पांडे एवं मानवाधिकार के प्रदेश प्रभारी सुधिष्ट विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।कार्यक्रम में संजीत सिंह, सोनी सिंह सरदार, रितेश सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह, गुड्डा ,तथा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मेयर संजीव सिंह ने मंदिर समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने समिति के आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते एक वर्ष में मंदिर की ओर से नियमित पूजा, भंडारा, गरीबों में वस्त्र वितरण व अन्य सेवा कार्य किए गए। वार्षिकोत्सव पर दिनभर भजन- कीर्तन का दौर चला। देर शाम महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर सेवा समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment