Breaking News

धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के चौदहवें दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share This News

धनबाद: 28.05.26

आज दिनांक 28.05.26 को धनबाद मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026” के चौदहवें दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा पर्यावरण क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने अपने चित्रों, विचारों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा सफाई कर्मियों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किए गए तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। धनबाद मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनस्वास्थ्य के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता का एक सशक्त एवं प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a comment