Breaking News

हॉबी सेंटर के चतुर्थ एकदिवसीय कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप में आठ पेंटिंग कलाकारों ने प्रस्तुत की शानदार चित्रकारी

Share This News

धनबाद : मंगलवार को सरायढेला स्थित मोतीलाल अपार्टमेंट स्थित हॉबी सेंटर के शाखा में एकदिवसीय कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में जाने-माने प्रख्यात पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर जोइता धर व सोहिनी धर के सानिध्य में धनबाद बोकारो एवं रांची जिले के आठ चुने हुए पेंटिंग आर्टिस्ट धनबाद की मौसमी राय अंकुश मिश्रा अर्चना सिंह सुदिप्ता चैटर्जी, सानिध्य प्रसून कुमारधुबी के शिवम सिंह,बोकारो की इंद्राणी डे रांची की नीतिका सिंह ने वर्कशॉप में बहुत ही आकर्षक, खूबसूरत शानदार,दर्शनीय चित्रकारी बनाकर वर्कशॉप में प्रस्तुत किया । इस मौके पर आर्टिस्ट शिव शंकर धर ने कहा एक आदर्श चित्रकार वह है जो न केवल अपनी कला से रंगों को कैनवास पर उतारता है, बस उन्हें चित्रकारी की बारीकीओं और सही दिशा निर्देश की जरूरत होती है। इस तरह के आयोजन करने से धनबाद में पेंटिंग सीख रहे बच्चों का कॉन्फिडेंस लेवल हाई होता है और आगे में कठिन से कठिन दुर्लभ चित्रकारी को बहुत आसानी से कर लेंगे। कर्नल जे के सिंह की पत्नी नीतिका सिंह जो रांची से इस वर्कशॉप में भाग लेने आई थी उन्होंने इस मौके पर कहा की इस वर्कशॉप का आयोजन पेंटिंग कलाकारों के उज्जवल उत्थान की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय पहल है । वर्कशॉप में पेंटिंग के सभी प्रतिभागियों को वर्कशॉप के समाप्ति के उपरांत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment