धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया |

Share This News

धनबाद: 25.05.26

आज दिनांक 25.05.26 को धनबाद मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” के ग्यारहवें दिवस के अवसर पर विभिन्न स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया | इस दौरान सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों की सूचनाओं के साथ यात्रियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा स्वच्छ पर्यावरण अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया गया | “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” एवं “धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाएं” जैसे संदेशों के जरिए यात्रियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया | साथ ही कचरे के सही पृथकीकरण एवं निष्पादन के संबंध में जानकारी दी गई तथा स्टेशन परिसरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया |

Leave a comment