तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया समकालीन कलेक्शन

Share This News

धनबाद । टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए ‘इनाया’ नाम से साड़ियों का नया समकालीन कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर उन महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो हर अवसर पर स्टाइल, सहजता और आत्मविश्वास के साथ अलग नजर आना चाहती हैं। ‘कभी एक जैसी न दिखें’ थीम पर आधारित इस कलेक्शन की शुरुआती कीमत 3499 रुपये रखी गई है।

कंपनी के अनुसार, इनाया कलेक्शन में हल्के और फ्लोई फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साड़ियां पहनने में आरामदायक होने के साथ आकर्षक और प्रीमियम लुक भी देती हैं। यह कलेक्शन छोटे पारिवारिक समारोहों, प्री-वेडिंग फंक्शन, खास आयोजनों और सामाजिक उत्सवों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

प्रकृति और ब्रह्मांड की अनंत गति से प्रेरित इस कलेक्शन में अमूर्त पुष्प डिज़ाइन, बदलती आकृतियां और ज्यामितीय पैटर्न शामिल किए गए हैं। रंगों का चयन सुबह की कोमलता, शाम की गहराई और खिले फूलों से प्रेरित प्राकृतिक दृश्यों के आधार पर किया गया है, जो कलेक्शन को अलग आकर्षण प्रदान करता है।

लॉन्च के अवसर पर तनाएरा के रिटेल हेड अनिरबन बैनर्जी ने कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में अवसर आधारित परिधानों की हिस्सेदारी लगभग 60 से 70 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं ऐसे परिधान चाहती हैं जो उनके व्यक्तित्व और आत्म-अभिव्यक्ति को दर्शाएं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए इनाया कलेक्शन तैयार किया गया है, ताकि महिलाएं हर जश्न में नए अंदाज और आत्मविश्वास के साथ नजर आ सकें। गर्मी के शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ‘द वैली ऑफ फ्लावर्स’ और ‘रास’ कलेक्शन भी पेश किए हैं। ग्राहक इन कलेक्शनों को तनाएरा स्टोर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Leave a comment