झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो पहुची धनबाद

Share This News

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने आज सर्किट हाउस में सभी कांग्रेस को महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।उनके धनबाद आगमन पर धनबाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा ने उनका स्वागत किया । मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी के जड़ को और मजबूत बनाने को बात कही । झारखंड में महिला आयोग बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये दुखद है कि झारखंड में महिला आयोग का गठन नहीं हो पाया है राज्य में गठबंधन की सरकार है और वो कोशिश कर रही है कि झारखंड महिला आयोग का गठन जल्द से जल्द हो ताकि जो अत्याचार महिलाओं पर हो रहे हैं उनको रोका जा सके । वही धनबाद महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि जल्द ही पार्टी में जो भी खटपट है उसे सुलझा लिया जाएगा और कांग्रेस पार्टी और मजबूत बनेगी हम महिलाओं के हित के लिए हमेशा तैयार है

Leave a comment