Breaking News

वॉइस ऑफ धनबाद सीजन-2 ऑडिशन की घोषणा, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

Share This News

धनबाद। शहर के उभरते गायकों और कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से “वॉइस ऑफ धनबाद सीजन-2” ऑडिशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक अश्वनी आनंद, हितेश श्रीवास्तव, शुभी बवेजा, संजय पंडित ने बताया कि ऑडिशन तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगा। पहला ऑडिशन 25 मई 2026 को गुरुनानक कॉलेज में, दूसरा 26 मई 2026 को पीके राय कॉलेज में तथा तीसरा 28 मई 2026 को भूली स्थित विवाह भवन स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये नकद के साथ एक्सक्लूसिव म्यूजिक सॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पुरस्कार 6 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 4 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपनी गायन प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजकों द्वारा मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के माध्यम से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a comment