Breaking News

अधिक मूल्य वसूली पर धनबाद स्टेशन के स्टॉल पर रेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई |

Share This News

धनबाद: 20.05.26

यात्रियों के हितों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में पारदर्शीता सुनिश्चित करने की दिशा में धनबाद रेल प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉल वेंडर द्वारा एक रेल यात्री से कोल्ड ड्रिंक के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि प्राप्त करने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत प्राप्त होते ही धनबाद रेल प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई गई। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित स्टॉल संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उक्त स्टॉल को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली, अनियमितता अथवा उपभोक्ता हितों की अनदेखी को किसी भी परिस्थिति में त्वरित संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाती है | यात्रियों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a comment