Breaking News

अवैध कोयला कारोबार की शिकायत पड़ी महंगी, फायरिंग-तोड़फोड़ में 3 घायल

Share This News

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना एक महिला नेत्री को भारी पड़ गया। आजसू नेत्री रजनी देवी द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद कोयला माफियाओं ने हमला बोल दिया। कई राउंड फायरिंग की गई, आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई और एक व्यक्ति को गोली लग गई।

मामला लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा का है। यहां चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आजसू नेत्री रजनी देवी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि इससे नाराज कोयला माफियाओं ने उनके समर्थकों पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और 6 से ज्यादा कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों पर कई राउंड फायरिंग भी की गई। गोलीबारी में 60 वर्षीय किसन रवानी के पैर में गोली लग गई।

Leave a comment