धनबाद : करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल सिंह अम्मु को सम्बोधि रिसॉर्ट के सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री धीरेंद्र सिंह झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पप्पू मिश्रा,सी पी सिंह, उमेश तिवारी, आनंद सिंह,विश्व सिंह, अमन सिंह, किरण सिंह,बबलू सिंह व अजय पांडे ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत सम्मान किया।वहीं करणी सेना के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल सिंह अम्मु ने हिन्दू समाज की शक्ति और एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, जब-जब सनातन समाज संगठित हुआ है, तब-तब विरोधी ताकतों के सिंहासन डगमगाए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित देशभर में हिन्दू समाज की जागरूकता और एकजुटता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।और साथ ही बताया कि उदय प्रताप सिंह को करणी सेना में बहुत ही शीघ्र एक महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। बता दे करणी सेना के अध्यक्ष चिरकुंडा में करणी सेना के तत्वाधान में सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित विराट हिंदू महासम्मेलन में धनबाद पहुंचे थे।