धनबाद:
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिलेभर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के द्वारा नब्बे दिवसीय अवेयरनेस एंवं आउटरीच कार्यक्रम चलाया जा रहा।इसी कड़ी में सोमवार को अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा ,श्याम कुमार झा, पूनम हेंब्रम ,फूल चांद महतो ,
के द्वारा निरसा प्रखंड के मदनडीह पंचायत के पलारपुर डोमभुई गांव में विधिक जागरूकता सिविर लगाकर ग्रामीणों को नालसा तथा झालसा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी जा रही
प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि टीम द्वारा जागृति योजना ,संवाद योजना, वीर परिवार योजना ,आशा योजना ,साथी योजना,डोन योजना, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ,दिव्यांग प्रमाण पत्र के संबंध में विशेष जानकारी दी जा रही है सड़क दुर्घटना के संबंध में हिट एंड रन मे मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी गई।