धनबाद : धनबाद के मेमको मोड़ स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में पांचवा झारखंड स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 16 और 17 मई को किया गया। प्रतियोगिता में राज्यभर 13 जिला से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि झारखंड किक बॉक्सिंग के इतिहास में पहली बार डे-नाइट मुकाबलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यह अनुभव बेहद रोमांचक और आकर्षक रहा। प्रतियोगिता का संचालन एवं के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रमाणित रेफरीज़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजकों ने बताया कि किक बॉक्सिंग खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार काफी अधिक संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जो इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करता है।
चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजक राज संचु राजवार एवं झारखंड किक बॉक्सिंग टीम की भी खूब प्रशंसा की गई। धनबाद खेल विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिला खेल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा एवं उनकी टीम के सहयोग की खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों ने सराहना की। उनके प्रयासों से झारखंड में किक बॉक्सिंग खेल को नई पहचान और नई दिशा मिल रही है।
खिलाड़ियों और अभिभावकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं उच्चस्तरीय मुकाबलों को सराहा। खेल जगत के लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से झारखंड में किक बॉक्सिंग लगातार नए स्तर पर पहुंच रही है।
साथ ही झारखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में झारखंड किक बॉक्सिंग लगातार नई ऊंचाइयों की और निरंतर बढ़ रही है।