मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Share This News


धनबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देना था।जेल अदालत में बंदियों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई तथा उन्हें कानूनी अधिकारों एवं सहायता की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान सामान्य स्वास्थ्य, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।उन्होंने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, सहायक कन्हैयालाल ठाकुर, नीरज गोयल, शैलेंद्र झा, सुमन पाठक, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा, जेलर , सौरव सरकार ,अरुण कुमार चिकित्सक दल, न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a comment