उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने किया बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा

Share This News

रोजगार के दृष्टिकोण से विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि चिन्हितीकरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आज दिनांक 12 मई 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बेलगड़िया टाउनशिप क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ हीं बेलगड़िया में रोजगार के दृष्टिकोण से विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि चिन्हितीकरण को लेकर बीसीसीएल तथा जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न फेज का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेग्राउंड हेतु भूमि चिन्हित करने, झाड़ियों की साफ-सफाई कराने तथा ट्रेंच कटिंग का कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि बीसीसीएल की जिस जमीन पर जेआरडीए कार्य कर रहा है, उसका अब तक चिन्हितीकरण और बाउंड्री नहीं हुआ था। प्रशासन अब जमीन का सीमांकन कर बाउंड्री करा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पहल पर यहां माइक्रो इंटरप्राइज और बड़ी इंडस्ट्री लाने की योजना है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। पिछले 8-10 महीनों में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। प्रशासन की कोशिश है कि 500 से 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जाएं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मशरूम फार्मिंग, जूट बैग और कैम्पो क्राफ्ट से जुड़े स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चल रहे हैं, जिनसे कई महिलाएं जुड़ी हुई हैं। साथ ही डिजाइन पेंटिंग और स्पोर्ट्स सेंटर शुरू करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों के साथ-साथ बड़ी इंडस्ट्री लाकर क्षेत्र के लोगों को व्यापक स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मौके पर श्री आलोक कुमार सिंह, परियोजना सलाहकार, कोयला मंत्रालय, संजय कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक (DT), बी.सी.सी.एल. (BCCL),  श्री लोकेश बारंगे, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन निदेशक डीआरडीबी, समेत अन्य बी.सी.सी.एल. अधिकारी तथा जे.आर.डी.ए. (JRDA) अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a comment