धनबाद:
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 90 दिवसीय अवेयरनेस एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले के भूली, खरीकाबाद मध्य विद्यालय तथा तोपचांची उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता जैसे विषयों पर सुंदर पेंटिंग प्रस्तुत की।
इस अवसर पर उपस्थित डालसा के अधिकार मित्र राजनंदन किस्कू, दीपिका टोपो, भागीरथ महतो, सहदेव महतो, अजय यादव, सपन चंद्र ,विशाल कुमार , एलएडीसीएस के कन्हैया लाल ठाकुर नीरज गोयल डालसा के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, शिक्षा के महत्व तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का अवसर मिला।