संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा शुभम कुमार ने आज धनबाद के संत जेवियर्स स्कूल तथा डिगवाडीह स्थित डिनोबिली स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की।

जांच में संत जेवियर्स स्कूल के 3 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उनपर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 36450 रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह के 15 वाहनों पर 74650 रुपए का जुर्माना किया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment