धनबाद में प्राक्कलन समिति की समीक्षा बैठक, जलापूर्ति योजनाओं पर खास फोकस

Share This News

झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति आज धनबाद दौरे पर रही। सर्किट हाउस में समिति के सभापति सह हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर जानकारी ली गई. गर्मी को देखते हुए समिति का जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा पर विशेष ध्यान रहा.
बैठक में समिति के सदस्य सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो, नागेंद्र महतो और सोमेश चंद्र सोरेन भी मौजूद रहे।

पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पॉलियूशन, ग्रामीण विकास विभाग, नगर निगम समेत कई विभागों की क्रमवार समीक्षा की गई.

इस दौरान योजनाओं की प्रगति, कार्यों में हो रही देरी के की वजह और योजनाओं की राशि के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभापति हेमलाल मुर्मू ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि अधिकांश विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे, जबकि एक-दो विभागों के अधिकारी अन्य जिलों में व्यस्त रहने के कारण शामिल नहीं हो सके।

वहीं विधायक नागेंद्र महतो ने बताया कि पेयजल समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए जलापूर्ति योजनाओं पर विशेष ध्यान बैठक में दिया गया है।इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को गति मिल सके। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment