उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक श्री शुभम कुमार द्वारा आज सत्किरा तोपचांची में दून पब्लिक स्कूल तथा तोपचांची में ज्योति पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की।
जांच के क्रम में दून पब्लिक स्कूल के 14 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उक्त वाहनों पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत एक लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि ज्योति पब्लिक स्कूल के 4 वाहनों पर 9350 रुपए का जुर्माना किया गया।
मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।