धनबाद: गोविंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

Share This News

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव गोविंदपुर उपाधीक्षक शंकर कामती, थाना प्रभारी प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गोविंदपुर थाना कांड संख्या 132/2026, दिनांक 04/05/2026, धारा 310(2)/140(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई 2026 को वादी इरफान अंसारी धनबाद से लैपटॉप लेकर अपने घर नारायणपुर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर के पास मुख्य सड़क पर करीब 3:30 बजे तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6-7 अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने मारपीट कर उनका मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल और 22 हजार रुपये लूट लिये। जाते-जाते अपराधियों ने वादी को एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि पैसे की व्यवस्था कर फोन करना।

वादी ने 4 मई को उक्त नंबर पर फोन किया तो अपराधियों ने उन्हें गोविंदपुर अस्पताल के पास बुलाया। वहां कार (नंबर JH10BV-7897) में बैठाकर मुगमा की ओर ले जाया गया, जहां फिर से उनका मोबाइल और पैसा छीनकर धक्का देकर फरार हो गए।
घटना की लिखित शिकायत के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, एक कार, लूटा गया मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल तथा नकद रुपये बरामद किए और चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान में शामिल हैं:
हुंडई i20 कार (JH10BV-7891)
तीन मोटरसाइकिल (JH10DG-2878, JH10W-9828, JH10CP-0750, JH21P-5841)
7 मोबाइल फोन
25,000 रुपये नकद
गिरफ्तार अपराधी:
रजहन अंसारी (27 वर्ष) – फकीरडीह, गोविंदपुर
फरदीन अंसारी (19 वर्ष) – पुरैना, गोविंदपुर
राजू अंसारी (27 वर्ष) – गंगाटांड़, गोविंदपुर
जावेद अंसारी (27 वर्ष) – फकीरडीह, गोविंदपुर

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment