धनबाद :झारखंड के ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त ब्लैक एंड व्हाइट चेस अकादमी अकैडमी व रामकृष्ण और सोमनाथ सरकार मेमोरियल के द्वारा हीरापुर के तेलीपाडा रोड स्थित अग्रसेन भवन में ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। ब्लैक एंड व्हाइट चेस अकादमी के सचिव और आयोजक अक्षय कुमार दास एवं एम कुमार ऑर्गेनाइजिंग मैनेजर ने बताया कि शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए यह भव्य शतरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो वर्तमान में भारत के डी गुकेश शतरंज खेल के विश्व चैंपियन है एवं पूर्व में विश्वनाथन आनंद विश्व चैंपियन रह चुके हैं इसके अलावा समस्त विश्व में अन्य भारतीय चेस खिलाड़ी अपना परचम लहरा चुके हैं। आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में धनबाद, बोकारो जमशेदपुर रांची हजारीबाग समेत अन्य जिलों के करीब 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंडर 7, अंडर 9, अंडर,11 अंडर 15 केटेगरी की ट्रॉफी रखी गई थी। प्रतियोगिता में कुल 51000 रुपयों का टोटल पुरुस्कार था। जिसमें विनर को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पार्षद प्रियरंजन ने विनर मनदीप मुखी को 9000 रूपये , द्वितीय स्थान पर रहे रोहन विजय शांडीलया को 7000 रूपये और तीसरे स्थान प्राप्त कृष्णा कुमार साव को 5000 रूपये पुरुस्कार के अलावा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही अंडर 7 अंडर 9 अंडर 11 अंडर 15 कैटेगरी के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस चेस प्रतियोगिता की अपार सफलता के उपरांत रथीन सरकार ने बताया कि झारखंड के बच्चों को चेस खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए अब यह प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष होगा।