धनबाद में एयरपोर्ट के लिए अब राज्य सरकार करेगी केंद्र सरकार को पत्राचार

Share This News

धनबाद :धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण के लिए अब राज्य सरकार केंद्र सरकार को पत्राचार करेगी।यह बातें निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने रविवार को सर्किट हाउस में कही। इस मामले में 7 मई को निरसा विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे। निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने उम्मीद जताई है कि अगले एक माह में राज्य सरकार से धनबाद उपायुक्त को पत्र प्रेषित होगा जिसके बाद जमीन चिन्हितिकरण की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी.उन्होंने बताया धनबाद के तोपचांची इलाके को प्राथमिकता में लेकर जमीन चिन्हित करने का प्रयास तेज किया जायेगा।धनबाद में एयरपोर्ट की मांग को लेकर मिशन एयरपोर्ट धनबाद निरंतर संघर्षरत है।आज मिशन एयरपोर्ट धनबाद और जीटा के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में निरसा विधायक अरुप चटर्जी को मांग पत्र सौंपकर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण को गति देने में सहयोग की मांग की।अरुप चटर्जी ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए शुरुआती दौर में 110 एकड़ जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। मिशन एयरपोर्ट तथा जीटा की भी मांग है कि एयरपोर्ट तोपचांची क्षेत्र में बने।पर्यटन के लिहाज से भी यह बेहतर होगा।श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मिशन एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण कि मांग को लेकर लगातार हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है और अबतक एयरपोर्ट के समर्थन में दस हजार हस्ताक्षर लोगों से कराए भी गए है और यह अभियान 12 लाख लोगों के हस्ताक्षर होने तक चलेगा जोकि हस्ताक्षर अभियान में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेगा। सोमनाथ प्रूथी ने कहा एयरपोर्ट का धनबाद में मार्ग प्रशस्त करने के लिए मिशन एयरपोर्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एनडीए यूपीए सहित सभी संबंधित नेताओं को मांग पत्र सौंपेगा। निरसा विधायक को ज्ञापन सौपने में उदय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष मिशन एयरपोर्ट, सोमनाथ प्रूथी कोषाध्यक्ष,प्रवीण गोधा सदस्य श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन, का. सचिव पूजा रत्नाकर, सम्राट चौधरी, अजय मुखर्जी, अभिनाष पांडे राकेश आनंद बिट्टू समेत मिशन एयरपोर्ट के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a comment