Breaking News

टुंडी के झगरू गांव में बंद चापानलों की मरम्मत करके किया चालू

Share This News

टुंडी प्रखंड के बेगनरिया पंचायत के झगरू गांव में दो चापानल की मरम्मत करके उसे चालू कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने बताया कि उपरोक्त गांव में चापानला एवं जल मीनार बंद होने की शिकायत जलसेवा पोर्टल पर प्राप्त हुई थी।

शिकायत मिलने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 को बंद चापानल व जलमिनर की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद टुंडी प्रशाखा के कनीय अभियंता ने उपरोक्त ग्राम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि ग्राम में पांच चापानल है, जिसमें तीन बंद अवस्था में थे।

कनीय अभियंता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में से दो चापानल की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया। जबकि एक चापानल डिफंक्ट हो जाने के कारण उसे विशेष मरम्मती की सूची में दर्ज कर लिया। इसकी मरम्मत प्रमंडल द्वारा निविदा निस्तार होने के बाद कर ली जाएगी। साथ ही उक्त ग्राम में दो जल मीनार भी बंद पाए गए। इसे संबंधित मुखिया द्वारा 15वें वित्त की निधि अथवा डीएमएफटी मद से शीघ्र मरम्मत करा लिया जाएगा।

वहीं ग्राम झगरू के ग्रामीण प्रकाश हेंब्रम, स्टीफन मुर्मू, अजय कुमार हेंब्रम तथा सुबोदी देवी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद चापानलों के सभी पाइप को बाहर निकालकर उसकी मरम्मत कर पानी चालू कर दिया। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

उप विकास आयुक्त ने आमजनों से अपील की है कि जहां कहीं भी पानी का संकट उत्पन्न हो या चापानल खराब हो तो आमजन जलसेवा पोर्टल https://dhn-jalsewa.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Leave a comment